Child Sold For iPhone: पश्चिम बंगाल के एक दंपति ने आईफोन खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया। बच्चे को बेचने के बाद जो पैसे मिले, उससे आईफोन तो खरीदा ही, साथ ही कपल ने पैसे का यूज हनीमून के लिए भी किया। घटना उत्तर 24 परगना के पानीहाटी के गांधीनगर इलाके की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपति को रील्स बनाने का शौक था। इसके लिए महंगा फोन खरीदने की चाहत में कपल ने अपने कलेजे के टुकड़े का सौदा कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, गांधीनगर के आरोपी और बच्चे को खरीदने वाली महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
और पढ़िए – आसनसोल के सुपरमार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां काबू पाने में जुटी
24 जुलाई को सामने आई घटना
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जयदेव और साथी नाम के कपल की 7 साल की बेटी और 8 महीने का बेटा है। घटना रविवार (24 जुलाई) को सामने आई, लेकिन कहा जा रहा है कि मामला डेढ़ महीने पुराना है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपति को हिरासत में ले लिया है साथ ही बच्चे को खरीदने वाली महिला प्रियंका के कब्जे से बच्चे को छुड़ा लिया है।
एक पड़ोसी के मुताबिक, कपल ने अपने बच्चे का दो लाख रुपये में सौदा किया था। बच्चा बेचने के बाद जो रकम मिली, उससे पहले आईफोन खरीदा, फिर हनीमून के लिए दीघा और अन्य जगहों पर गए। उधर, जयदेव के पिता कामई चौधरी के मुताबिक, उनके बेटे ने पोते के बारे में बताया था कि उसे मामा के घर भेज दिया है। बाद में मुझे पता चला कि बच्चे को बेच दिया गया है। आरोपी जयदेव के पिता ने अपने बेटे और बहू पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
6 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
6 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
7 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
9 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines