पश्चिम बंगाल: आसनसोल के सुपरमार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां काबू पाने में जुटी

Asansol supermarket Fire, West Bengal news, Asansol Ashram Mod, fire tenders at spot

आसनसोल के सुपरमार्केट में लगी आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

आसनसोल, अमर देव पासवान: पश्चिम बंगाल के आसनसोल के आश्रम मोड़ पर रविवार को एक सुपरमार्केट में आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं।

विज्ञापन

घटना आसनसोल के भांगा पांचील इलाके में स्थित स्पेंसर मॉल की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीबन साढ़े आठ बजे भयावह आग लगी। आग लगने के बाद करीब 20 फीट की ऊंचाई तक धुएं का गुब्बार देखा गया। उधर, सुपरमार्केट में आग लगने की घटना के बाद यहां काम करने वाले लोगों के अलावा आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

सुपरमार्केट में काम करने वाले कर्मचारी आनन-फानन में अपनी जान बचाकर भागे और घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। वहीं मॉल से निकलने वाला धुंआ पुरे इलाके में इस कदर फैल गया है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

विज्ञापन

सुपरमार्केट में आग कैसे लगी, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के सुपरमार्केट में आग लगी है, हालांकि अधिकारियों ने आग लगने के कारणों के बारे में जांच पड़ताल की बात कही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ