'जान देने को तैयार, देश को बांटने नहीं दूंगी...', कोलकाता में नमाजियों के बीच पहुंचीं CM ममता बनर्जी, बोलीं- हम दंगे नहीं चाहते
Edited By Bhola Sharma

Mamta Banerjee
Edited By Bhola Sharma

Mamta Banerjee
West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को ईद के मौके पर अपने भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ कोलकाता में रेड रोड पर नमाजियों की बीच पहुंचीं। यहां लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी और गले लगकर एक-दूसरे को त्योहर की मुबारकबाद दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम बंगाल में शांति चाहते हैं। हम दंगे नहीं चाहते। हम देश में बंटवारा नहीं चाहते। जो लोग देश को विभाजित करना चाहते हैं, मैं आज ईद पर वादा करती हूं। मैं अपनी जान देने को तैयार हूं। लेकिन मैं देश को विभाजित नहीं होने दूंगी।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee and TMC MP Abhishek Banerjee visit Red Road in Kolkata where people offered namaz on the occasion of #EidUlFitr pic.twitter.com/uKlUjGFQ3g
— ANI (@ANI) April 22, 2023
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आपसे बस इतना ही कहना चाहती हूं कि शांत रहें। किसी की न सुनें। उन्होंने बीजेपी को गदर पार्टी करार दिया। कहा कि एक गदर पार्टी जिसके साथ मुझे लड़ना है। मुझे एजेंसियों से भी लड़ना है। मैं उनसे लड़ती हूं, क्योंकि मेरे पास ऐसा करने का साहस है, लेकिन मैं झुकने को तैयार नहीं हूं।
उन्होंने कहा कि कोई बीजेपी से पैसा लेता है और कहता है कि हम मुस्लिम वोट बांट देंगे। मैं उनसे कहती हूं कि उनमें मुस्लिम वोटों को बीजेपी के लिए बांटने की हिम्मत नहीं है। यह मेरा आज आपसे वादा है। चुनाव में एक साल है। देखें कि कौन निर्वाचित होगा और कौन नहीं?
ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र चला जाएगा तो सब कुछ चला जाएगा। आज संविधान बदला जा रहा है, इतिहास बदला जा रहा है। वे एनआरसी लाए। मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें ऐसा नहीं करने दूंगी।
वहीं, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि न खुदा, न अल्लाह, न भगवान बुरा है, अगर बुरा है तो इंसान में बंटवारा करने वाला शैतान बुरा है। मेरे, आपके रगों में जो खून है उसका मजहब क्या है? उसका मजहब इंसानियत है। जो लोग यहां रहने के लिए सर्टिफिकेट मांगते हैं, मैं उनको कहुंगा कि वह पहले अपना सर्टिफिकेट दिखाएं फिर देशवासियों से सर्टिफिकेट मांगें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: