CM Mamata Banerjee Statement On Mrityu Kumbh Controversy : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताने वाले बयान पर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है तो वहीं साधु-संत भड़क उठे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने बयान पर सफाई दी और 144 साल बाद महाकुंभ होने के दावे को गलत बताया।
144 साल बाद महाकुंभ होने का दावा सही नहीं : CM
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। बताया जा रहा है कि महाकुंभ में 144 साल बाद ग्रह नक्षत्रों का अद्भुत संयोग बना है, जिससे लोग पुण्य कमाने के लिए प्रयागराज जा रहे है। इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 144 साल बाद महाकुंभ आएगा। यह सही नहीं है। अगर मैं गलत हूं तो मुझे सुधारें। मेरी जानकारी के अनुसार, पुण्य स्नान (पवित्र डुबकी) की व्यवस्था हर साल आती है। दरअसल, हम गंगासागर मेला आयोजित करते हैं, इसलिए मुझे पवित्र डुबकी के बारे में पता है।
यह भी पढ़ें : ममता के करीबी और TMC पार्षद की गोली मारकर हत्या, CM ने वारदात पर कही ये बात
सीएम ममता ने दी सफाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अपने मृत्यु कुंभ वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के बारे में कभी नहीं कहा, मैं उनका सम्मान करती हूं। मैं प्रयागराज के महाकुंभ की व्यवस्था और तैयारी की बात कर रही हूं। अगर कोई प्लानिंग नहीं होती तो लोग परेशान होंगे। मैं योगी सरकार से अपील करती हूं कि वह महाकुंभ 2025 भगदड़ में मरने वालों को मुआवजा दे।
अखिलेश यादव ने भी उठाए सवाल
आपको बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 144 साल बाद महाकुंभ होने के दावे पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। लोगों के इस भ्रम को दूर करने के लिए सरकार और अखाड़ों को सफाई देनी चाहिए कि 12 वर्षीय चक्र के अनुसार ही यह महाकुंभ हो रहा है।
यह भी पढ़ें : हाथ जोड़कर मनाती रहीं ममता बनर्जी, नहीं माने डॉक्टर, किस जिद के चलते नहीं हो पाई मुलाकात?
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
5 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
6 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
7 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
8 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
11 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
11 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
12 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
14 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
14 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines