ममता के करीबी और TMC पार्षद की गोली मारकर हत्या, CM ने वारदात पर कही ये बात

TMC Councillor Murder in West Bengal : पश्चिम बंगाल के मालदा में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें करीब से गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। सीएम ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया है।

CM Mamata Banerjee Letter to PM Modi

सीएम ममता बनर्जी। (File Photo)

विज्ञापन

TMC Councillor Murder in West Bengal : पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी और टीएमसी पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और पार्षद पर जमकर गोलियां बरसाईं। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी ने भी एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है।

यह घटना मालदा के झलझलिया मोड़ इलाके में घटी। बबला के नाम से फेमस पार्षद दुलाल सरकार कहीं जा रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चार राउंड फायरिंग कर दी। उनके सिर और कंधे पर गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब से उनके सिर पर गोली मारी थी।

विज्ञापन

पूरे इलाके में तनाव व्याप्त

विज्ञापन

मालदा में दिनदहाड़े गोली कांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर वह तीनों हमलावर कौन थे और किस वजह से गोलियां मारीं। इस घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। पुलिस पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी ने भी जताया दुख

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उनके करीबी सहयोगी और बहुत लोकप्रिय नेता बबला सरकार की आज हत्या कर दी गई है। तृणमूल कांग्रेस की शुरुआत से ही उन्होंने और उनकी पत्नी चैताली सरकार ने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की और बबला पार्षद भी चुने गए। इस घटना से वह दुखी और स्तब्ध हैं। दोषियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। भगवान चैताली को जीवित रहने और लड़ाई लड़ने की शक्ति दे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ