Mamata Banerjee On Udhayanidhi Stalin Sanatana Remark: तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को खत्म करने के बयान को लेकर INDIA गठबंधन दो खेमे में बंट गया है। सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं तमिलनाडु के लोगों का बहुत सम्मान करती हूं। लेकिन उनसे मेरा विनम्र अनुरोध है कि हर धर्म की अपनी अलग भावनाएं होती हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यह एक लोकतांत्रिक देश है और साथ ही विविधता में एकता ही हमारा मूल है। इसलिए, मैं सनातन धर्म का सम्मान करती हूं। हम मंदिर, मस्जिद, चर्च हर जगह जाते हैं। बंगाल में पुरोहितों को पेंशन दी जाती है। हमें इसमें शामिल नहीं होना चाहिए किसी भी मामले में जिससे किसी भी वर्ग को ठेस पहुंच सकती है। हमें ऐसी किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिससे बड़े वर्ग या छोटे वर्ग को ठेस पहुंचे। हमें विविधता में एकता को याद रखना होगा।
उदयनिधि को बताया जूनियर
ममता बनर्जी ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन एक जूनियर हैं। उन्होंने यह टिप्पणी क्यों और किस आधार पर की है, मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि प्रत्येक धर्म का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए।
चुनाव से पहले भाजपा को मिला बड़ा हथियार
उदयनिधि ने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी बताई थी। उनके इस बयान ने भाजपा को बड़ा मौका दे दिया है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा टीम उदयनिधि स्टालिन के बहाने INDIA गठबंधन को हिंदू विरोधी करार देने में जुट गए हैं। राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठे हैं।
कांग्रेस इस प्रकरण में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। कांग्रेस का कहना है कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए और लोगों को राय व्यक्त करने का अधिकार है। प्रियांक खड़गे और कार्ति चिदंबरम जैसे कांग्रेस के युवा नेताओं ने स्टालिन जूनियर का समर्थन किया है।
यह भी पढ़ें: Udhayanidhi stalin का सिर कलम करने पर 10 करोड़ का इनाम, अयोध्या के इस संत ने किया ऐलान
संबंधित खबरें
सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
31 mins agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
48 mins ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
1 hr agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 hr agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
2 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
5 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines