Udhayanidhi stalin का सिर कलम करने पर 10 करोड़ का इनाम, अयोध्या के इस संत ने किया ऐलान

Udhayanidhi stalin, Sanatana Dharma Remark, Ayodhya, Paramahans Acharya

Ayodhya Paramahans Acharya

Udhayanidhi stalin Sanatana Dharma Remark Updates: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और सरकार में युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अयोध्या में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य ने तलवार की नोक पर उदयनिधि का पोस्टर जलाया। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से उदयनिधि का सिर कलम किया। साथ ही ऐलान भी किया जो उदयनिधि स्टालिन का सिर कलम करके लाएगा, उसे इनाम में 10 करोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

लाखों सालों से सनातन धर्म

परमहंस आचार्य ने कहा कि लाखों वर्षों से सनातन धर्म है। इस धर्म का न कोई आदि है न ही अंत। सनातन को कोई मिटा नहीं सकता है। यदि किसी ने इसे मिटाने की कोशिश की तो खुद ब खुद मिट जाएगा।

विज्ञापन

मैं खुद कलम करूंगा

परमहंस आचार्य ने कहा कि उदयनिधि के सिर पर 10 करोड़ का इनाम रखा है। जो भी उसका सिर कलम करके लाएगा। उसे यह इनाम दिया जाएगा। यदि कोई उसका सिर नहीं ला सका तो मैं खुद उसका सिर कलम करूंगा। मैं तलवार थाम ली है। मैं खुद तमिलनाडु जाने वाला हूं और उसका सिर कलम करूंगा।

विज्ञापन

हम राक्षसों का करते हैं वध

परमहंस ने कहा कि यदि उदयनिधि ने किसी और धर्म के बारे में ऐसी बात बोली होती तो उसके चीथड़े उड़ जाते। वह जानते हैं कि सनातन धर्म मानवतावादी, अहिंसावादी है। लेकिन हम राक्षसों का वध करने से पीछे नहीं हटते हैं। उदयनिधि राक्षस बन चुका है।

क्या है विवाद?

दरअसल, उदयनिधि स्टालिन ने अपने एक बयान में सनातन धर्म की तुलना कोरोना, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। कहा था कि सनातन धर्म का खात्मा होना चाहिए। वे अपनी इस बात पर कायम भी हैं। भाजपा ने स्टालिन पर जोरदार निशाना साधा। संत समाज में भी गुस्सा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ