West bengal By Election Voting Updates (मनोज पांडे, कोलकाता): पश्चिम बंगाल में 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सत्तारूढ़ दल तृममूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। वहीं विपक्ष लगातार आरजी कर हॉस्पिटल के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। चुनावी मुद्दा इस बार महिलाओं की सुरक्षा को विपक्ष बना रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार छहों विधानसभा सीटों के उपचुनाव में महिला उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारने का फैसला लिया है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनाव 2024 का राजनीतिक माहौल देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरे देश की नजर इन उपचुनाव पर टिकी हुई है।
अमित शाह 24 को आएंगे कोलकाता
24 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता आने वाले हैं। इस दौरान वे पार्टी के 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर सकते हैं, जिसको लेकर भाजपा भी पूरी तरह से तैयारी कर चुकी है। यह उपचुनाव केवल क्षेत्रीय राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं 6 सीटों के उपचुनाव को लेकर CPM और कांग्रेस भी आपस में सहमति बनाकर चुनावी मैदान में मजबूत उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में जुट चुकी हैं। जिन 6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, उनमें कूचबिहार में सीताई, पश्चिम मेदिनीपुर में मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना में नैहाटी और हारोआ, अलीपुरदुआर के मदारीहाट और बांकुड़ा में तलडांगरा शामिल हैं।
13 नवबंर को होंगे उपचुनाव के मतदान
बता दें कि 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीखें घोषित की थीं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी होंगी। राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से सांसदी बरकरार रखते हुए वायनाड सीट छोड़ दी थी, इसलिए इस सीट पर लोकसभा उपचुनाव हो रहे हैं। 12 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर भी 13 नवंबर को उपचुनाव मतदान होगा। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
बंगाल में 6 सीटों पर उपचुनाव का कारण
- सिताई- तृणमूल विधायक जगदीश चंद्र बर्मा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
- मेदिनीपुर- तृणमूल विधायक जून मालिया के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
- नैहाटी- तृणमूल विधायक पार्थ भौमिक के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
- हारोआ- विधायक से सांसद बने तृणमूल के हाजी नुरुल इस्लाम का निधन।
- मदारीहाट- भाजपा विधायक मनोज तिग्गा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
- तलडांगरा- तृणमूल विधायक अरूप चक्रवर्ती के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
15 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines