West Bengal News : लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल है। हिंसा भड़कने का खतरा मंडरा रहा है, इसलिए कई भाजपाइयों ने अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों में शरण ली है। कई लोग वोट डालने के बाद घर छोड़ कहीं और चले गए। इसे लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को पत्र लिखा है।
पश्चिम बंगाल में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के बरुईपुर इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय की तीसरी मंजिल पर कई कार्यकर्ता ठहरे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत हलदर ने कहा कि उनके लिए चुनाव का मौसम मतलब घर छोड़ने का मौसम है। वे एक जून को वोट डालने के एक दिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर से निकल गए। उन्होंने पत्नी और बच्चों को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया, जबकि वे और उनके जैसे 50 से अधिक कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में रुके हुए हैं।
यह भी पढ़ें : ‘OBC आरक्षण हमेशा रहेगा…’ कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर बोलीं CM ममता बनर्जी
चुनाव से पहले मिली थी धमकी
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अपने घर और गांव छोड़कर चले गए हैं। यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनावों और 2023 के पंचायत चुनावों के बाद भी ऐसा ही किया था। हलदर ने आगे कहा कि चुनाव से पहले उसे और गांव के अन्य कार्यकर्ताओं को धमकियां मिली थीं। इसके बाद भी सभी लोगों ने मिलकर पार्टी के लिए काम किया। एक जून को मतदान के बाद दो जून को उसके घर में तोड़फोड़ की गई थी।
पहले भी चुनाव के बाद घर छोड़ना पड़ा था : मामोनी दास
हलदर के बगल में बैठीं मामोनी दास ने कहा कि वह 2016 से चुनाव के बाद ऐसा कर रही हैं। विधानसभा चुनाव के बाद स्थानीय टीएमसी नेताओं ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद वह सहपारा और फिर काठपोल में किराए के मकानों में रही थीं। अब फिर उसे धमकी मिली है।
यह भी पढ़ें : ‘बंगाल में युद्ध चल रहा है…’, संदेशखाली में बरामद हथियारों पर ममता बनर्जी का बड़ा दावा
शुभेंदु अधिकारी के आरोपों को TMC ने किया खारिज
इसे लेकर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को लिखे पत्र में कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 10,000 भाजपा कार्यकर्ता और उनके परिवार सुरक्षित घरों में हैं, जिनमें से कई लोग पार्टी कार्यालय में रुके हैं। हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
50 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
19 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines