West Bengal Birbhum Coal Mine Explosion: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आज एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हुआ है। धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका जिले के लोकपुर पुलिस स्टेशन के दायरे में आने वाली गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (GMPL) में हुआ और मौके पर भीड़ जुटी है।
कोयला क्रशिंग ऑपरेशन के दौरान अचानक विस्फोट होने से दहशत फैल गई। इसके बाद खदान में काम कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके से भाग गए, लेकिन पुलिस ने मौके पर आकर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही मलबे में दबे मजदूरों को रेस्कयू करके अस्पताल पहुंचाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। धमाके की खबर सुनते ही पूरे इलाके लोग विस्फोटस्थल पर जुटे।
यह भी पढ़ें:60 दिन नहीं बिकेगा शराब-मांस, प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने जारी किया फरमान
अधिकारी मौके से फरार, लोग भड़के
मृतकों के परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। लोगों में हादसे के बाद आक्रोश फैल गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी बचाव अभियान चलाने की बजाय मौके से भाग गए। धमाके के बाद जुटे लोगों ने ही पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि धमाके में मारे गए मजदूर दिवाली-छठ के लिए घर जाने की तैयारी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:अनिल विज के 3 बड़े बयान; कुमारी सैलजा, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, भूपेंद्र हुड्डा पर खुलकर बोले
एक मजदूर ने सुनाई आंखों देखी
बिहार के भदुरिया गांव निवासी मृत्युंजय बद्याकर ने हादसे की आंखोंदेखी मीडिया को बताई। उन्होंने बताया कि अचानक धमाका हुआ और जोरदार आवाज आई, जिसे सुनकर एक बार तो दिल दहल गया। मृत्युंजय ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने मजदूरों के क्षतविक्षत शव देखें। कई मजदूर दर्द से कराह रहे थे और बेहोश थे। एक बार तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन आनन फानन में उसने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया।
यह भी पढ़ें:वायरल होने के लिए नया ‘पैंतरा’ चौंकाने वाला; महिला ने चोरी करते हुए अपना वीडियो बना किया अपलोड
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
18 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines