हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खत्म नहीं हुई वोटिंग, दो बूथों पर फिर से मतदान जारी, जानें चुनाव आयोग ने क्यों लिया रीपोलिंग का फैसला?

West Bengal Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल के दो पोलिंग बूथों से फिर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने रीपोलिंग कराने का आदेश दिया। दोनों जगहों से सुबह 7 से मतदान शुरू है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दो बूथों पर हो रही रीपोलिंग।

West Bangal Repolling : देश में लोकसभा चुनाव का मतदान अभी खत्म नहीं हुआ है। पश्चिम बंगाल के दो पोलिंग बूथों पर आज फिर से वोटिंग हो रही है। लोग घरों से निकलकर वोट डालने के लिए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर रीपोलिंग का आदेश दिया। आइए जानते हैं कि EC ने पुनर्मतदान का फैसला क्यों लिया?

क्यों हो रहा फिर से मतदान?

पश्चिम बंगाल की बारासात और मथुरापुर लोकसभा सीट के एक-एक पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक नए सिरे से मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग को इन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने वोटिंग में धांधली की शिकायत की थी। इस आधार पर EC ने इन बूथों पर रीपोलिंग कराने का फैसला लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Exit Poll Review: किस-किस राज्य में NDA और INDIA अलायंस के आंकड़ों ने चौंकाया, 5 पॉइंट में जानें

इन पोलिंग बूथों पर हो रही वोटिंग

विज्ञापन

चुनाव आयोग के आदेश के बाद बारासात के देगंगा विधानसभा केंद्र और मथुरापुर के काकद्वीप विधानसभा केंद्र स्थित बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है, लेकिन दोनों जगहों पर वोटों की गिनती 4 जून को ही होगी। इससे पहले इन मतदान केंद्रों पर सातवें चरण में 1 जून को वोट डाले गए थे।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में बवाल, तालाब में फेंकी EVM, दो गुटों में हिंसक झड़प, बरामद हुआ बम

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में हुआ था मतदान

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था। इस दौरान अलग-अलग पार्टियों के बीच हिंसक झड़प की खबरें भी सामने आई थीं। अंतिम चरणों की वोटिंग के दौरान टीएमसी, भाजपा और आईएसएफ के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। बशीरहाट के बयारबारी में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी। दक्षिण 24 परगना जिले के मेरागंज में हुई हिंसक झड़प में कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola