West Bengal: धूं धूं कर जली 50 झुग्गियां, लाखों का सामान जलकर खाक
Edited By Amit Kasana

50 झुग्गियां जलकर खाक
Edited By Amit Kasana

50 झुग्गियां जलकर खाक
पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना के हाबरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 की झुग्गी बस्ती में बुधवार रात भीषण आग गई। आग लगने से कुल करीब 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में बचाव दल व स्थानीस प्रशासन मौजूद है।
West Bengal | 50 houses gutted in a huge fire that broke out in the slum area in ward number 17 of Habra Municipality in North 24 Paraganas. Fire is brought under control now. pic.twitter.com/MgFhhhcv3Q
— ANI (@ANI) December 14, 2022
घटना के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है। आशंका है कि आग शार्ट-सर्किट के कारण लगी है। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद लोग चीख-पुकार करते हुए मदद के लिए भागे। आग बुझाने के लिए बाल्टियों से आग पर पानी डालने लगे। कुछ देर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस के अनुसार हालत काबू में हैं। मामले की जांच चल रही है। अंधेरा होने के चलते बचाव कार्य में परेशानी हो रही है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.