---विज्ञापन---

देश angle-right

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को लगा झटका! एक्ट्रेस रूपा गांगुली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BJP MP Roopa Ganhuly Arrested: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से फिर एक बड़ी खबर सामने आई है। पूरी रात पुलिस स्टेशन के सामने धरना देने वाली मशहूर अदाकारा और बीजेपी सांसद रूपा गांगुली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

BJP MP Roopa Ganhuly Arrested: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीजेपी की पूर्व सांसद रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया है। रूपा गांगुली बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन के सामने पूरी रात धरने पर बैठी थीं। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। इसी बीच बंगाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस रूपा गांगुली को लाल बाजार लेकर गई है।

सुबह 10 बजे किया अरेस्ट

खबरों की मानें तो रूपा गांगुली बीती रात से ही बांसद्रोणी पुलिस थाने में धरना दे रही थीं। रूपा को आज यानी 3 अक्टूबर की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार पुलिस ने तकरीबन 10 बजे रूपा को हिरासत में लिया और लाल रंग की गाड़ी में बिठाकर लाल बाजार लेकर चले गए। रूपा का बैग थाने में ही छूट गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5000 करोड़ के ड्रग्स का मास्टरमाइंड कौन? खुद को बताया कांग्रेस का पूर्व नेता

---विज्ञापन---

रूपा गांगुली ने क्यों दिया धरना?

बांसद्रोणी में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर रूपा गांगुली ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। रूपा का कहना था कि जब तक पुलिस आरोपियों को हिरासत में नहीं लेती, वो थाने के सामने बैठकर धरना देती रहेंगी। पुलिस ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर डटी रूपा गांगुली बांसद्रोणी थाने के परिसर में पूरी रात बैठी रहीं। धरना प्रदर्शन बंद करवाने के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

रूपा गांगुला का धरना प्रदर्शन बांसद्रोणी में हुए हादसे के खिलाफ था। बुधवार की सुबह एक 9वीं कक्षा की छात्रा स्कूल जा रही थी। हालांकि इलाके में सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान एक JCB ने छात्रा को टक्कर मार दी और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। आसपास मौजूद लोग बच्ची को लेकर अस्पताल गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही बांसद्रोणी में हड़कंप मचा हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- CM आवास को कल अलविदा कहेंगे केजरीवाल, यहां होगा AAP सुप्रीमो का नया आशियाना

First published on: Oct 03, 2024 10:27 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola