India’s First Gen Beta Baby: नए साल के आने के साथ ही भारत ने अपने पहले जनरेशन बीटा बेबी का स्वागत किया। 2025 की सुबह अपने साथ न केवल एक नया साल लेकर आई है, बल्कि एक नई पीढ़ी यानी जनरेशन बीटा को भी लेकर आई है। इस नई पीढ़ी का पहला बच्चा फ्रेंकी रेमरूआतदिका जेडेंग है, जिसे भारत का पहला जनरेशन बीटा बेबी कहा जा रहा है। इसका जन्म 1 जनवरी को 12:03 AM पर आइजोल, मिजोरम में हुआ है। आइए भारत के पहले जेन बीटा बेबी के बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर हुई फोटो
एक्स पर एक फोटो सामने आई है ,जिसमें भारत के पहले बीटा जनरेशन बेबी के बारे में बताय गया है, जिसका जन्म मिजोरम में हुआ है। फ्रेंकी इस नए युग का प्रतिनिधित्व करेगा। इस बच्चे का वजन 3.12 किलोग्राम है। बच्चे की डिलीवरी कराने वाले स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वनलालकिमा ने मीडिया को बताया कि बच्चे की डिलीवरी नॉर्मल हुए और इसमें कोई कॉम्प्लीकेशन नहीं हुआ।
फ्रैंकी और दूसरे जेन बीटा बच्चे इसलिए खास है, क्योंकि ये एक अलग दुनिया के साक्षी बनेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ऑटोमेशन और ग्लोबल कनेक्टिविटी के साथ इनके जीवन को आकार मिलेगा। यहां हम आपके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
जेनरेशन बीटा कौन हैं?
ऑस्ट्रेलियन फ्यूचरिस्ट मार्क मैक्रिंडलने जनरेशन बीटा टर्म को दिया है, जिसमें 2025 और 2039 के बीच पैदा हुए बच्चे शामिल हैं। ये बच्चे मिलेनियल्स और जेनरेशन जेड माता-पिता की संतान होंगे। मैक्रिंडल ने बताया कि 2035 तक, जेन बीटा ग्लोबल पॉपुलेशन का 16% हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने की ये जनरेशन एक बेहतर और विकसित दुनिया के लिए एक जरूरी अध्याय की तरह हैं। ये टेक्नोलॉजी बेस्ड दुनिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हर क्षेत्र यानी एजुकेशन, वर्कप्लेस और एंटरटेंमेंट में एआई का इस्तेमाल होगा। मैक्रिंडल ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अल्फा और बीटा पहली ऐसी जनरेशन होंगी, जो पूरी तरह से अलग दुनिया द्वारा तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनरेशन बीटा हमारे जीने, काम करने और बातचीत करने के तरीके में बदलाव ला सकता है।
यह भी पढ़ें – Welcome Gen Beta: नई पीढ़ी, नई चुनौतियां, 2035 तक दुनिया में 16% होगी आबादी
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
7 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
7 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
8 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
9 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
11 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
12 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
13 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
16 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines