Welcome Gen Beta: नई पीढ़ी, नई चुनौतियां, 2035 तक दुनिया में 16% होगी आबादी

जनवरी, 2025 से दुनिया की सबसे लेटेस्ट पॉपुलेशन हमारा हिस्सा बनेगी। इन्हें बीटा बेबी या जेनरेशन बीटा कहा जा रहा है। ये जनरेशन 2025 और 2039 के बीच पैदा हुए बच्चों  की है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Beta baby Image- ChatGPT
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है जनरेशन बीटा?

जनरेशन बीटा 2025 से 2039 के बीच पैदा हुए बच्चे हैं। ये जनरेशन जेन अल्फा (2010-2024 के बीच पैदा हुए) की सक्सेसर है, जो जेन जेड (1996-2010) और मिलेनियल्स (1981-1996) के बाद आया था। जनरेशन बीटा एक नेमिंग कन्वेंशन का पालन करता है जो जनरेशन अल्फा से शुरू हुई थी, जिसमें ह्यूमन हिस्ट्री में एक नए युग को दर्शाने के लिए ग्रीक अल्फाबेट का उपयोग किया जाता है।

इस जनरेशन के बच्चों को ‘बीटा बेबी’ कहा जा रहा है, एक ऐसे युग में बड़े होंगे, जहां डेली लाइफ में बेहतरीन टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन होगा। ये बड़े पैमाने पर ऑटोमेशन ट्रांसपोटेशन, वियरेवल हेल्थ टेक्नोलॉजी और डेल लाइफ में इमर्सिव वर्चुअल एनवायरनमेंट का अनुभव करने वाली पहली पीढ़ी होगी।

विज्ञापन

जनरेशन बीटा की चुनौतियां

भले ही इस जनरेशन के बच्चों को पास लेटेस्ट टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं है, लेकिन इनको बहुत सी अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसमें क्लाइमेट चेंज, शहरीकरण और ग्लोबल पॉपुलेशन डायनामिक्स में बदलाव जैसी कई जरूरी चुनौतियां शामिल हैं। इन चुनौतियों से लड़ने के लिए जनरेशन बीटा को तैयार रहने की जरूरत होगी। इस पीढ़ी को अपने पहले की पीढ़ी की तुलना में पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक होना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ