Jammu Kashmir Rajouri Rare Disease: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में लोग रहस्यमयी बीमारी से मर रहे हैं। ताजा मामला एक बच्ची की मौत होने का है। उसके सगे 5 भाई-बहन भी बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। खवास ब्लॉक में पड़ने वाले बडाल गांव में फैली रहस्यमयी बीमारी से पिछले डेढ़ महीने में 3 परिवारों के 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
आज हुई बच्ची की मौत बीमारी से हुई 10वीं मौत है। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। डॉक्टरों को अभी तक मौत होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। PGI, AIIMS, NCDC के विशेषज्ञ गांव का दौरा कर चुके हैं और कई सैंपल लेकर लैब में टेस्टिंग के लिए भेज चुके हैं। देखने में कोई बीमारी पकड़ में नहीं आ रही है। SMGS अस्पताल में बच्ची का शव रखा गया है। बाकी शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:रिटायर्ड IAS की पिटाई का वीडियो, जानें क्यों बस कंडक्टर के साथ हुआ था विवाद?
एक महिला और 5 बच्चे अभी तक उपचाराधीन
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची के 5 सगे भाई-बहन काफी बीमार हैं। इसमें से 3 को जम्मू के SMGSḤ अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और एक की हालात काफी खराब है। बाकी 2 का इलाज राजौरी के राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC) में चल रहा है। एक महिला और 5 बच्चे पहले से जम्मू और राजौरी के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
दरअसल गत 8 दिसंबर को गांव निवासी मुहम्मद अफजल और उसके परिवार के सदस्य बीमार पड़े। अफजल ने उसी दिन दम तोड़ दिया था। कुछ दिन में एक-एक करके उसके 4 बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी अभी जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचारधीन है और जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है। अफजल के घर में किसी का निधन होने पर धार्मिंक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें रिश्तेदार, जानकार और दोस्त शिरकत करने आए थे।
यह भी पढ़ें:Maha Kumbh में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक; 2 की हालत नाजुक, रेफर किए गए SRN अस्पताल
बीमारी का असर बच्चों के दिमाग पर पड़ रहा
रिपोर्ट के अनुसार, अफजल के यहां धार्मिक कार्यक्रम में असलम का परिवार भी शामिल हुआ था, लेकिन खाना खाने के बाद असलम के सभी 6 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें उल्टियां लगने लगीं और बुखार चढ़ गया। वे बेहोश होने लगे तो सभी को रात को ही उप-जिला अस्पताल कोटरंका ले जाया गया। यहां बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर राजौरी रेफर कर दिया गया।
राजौरी से जहूर अहमद (14), नवीना कौसर (8) और यासमीन अख्तर (15) को हालत ज्यादा बिगड़ने पर जम्मू रेफर कर दिया गया। यहां 4 घंटे बाद नवीना कौसर ने दम तोड़ दिया। राजौरी में भर्ती मुहम्मद मारूफ (10) को भी हालत बिगड़ने पर जम्मू रेफर कर दिया गया। सफीना कौसर और जबीना कौसर अभी भी राजौरी में भी भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार नजर नहीं आ रहा है।
राजौरी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एएस भाटिया और SMGS अस्पताल जम्मू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दारा सिंह कहते हैं कि मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, लेकिन अब इतने दिन बाद बच्ची की मौत होने से केस कुछ और ही लग रहा है। रहस्यमयी बीमारी हो सकती है, क्योंकि जो बच्चे बीमार पड़े हैं, उनका दिमाग सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। बीमार पड़ने पर दवाई दी जा सकती है, लेकिन बीमारी का असर दिमाग पर दिख रहा है।
यह भी पढ़ें:Iqbal Chagla कौन? सुप्रीम कोर्ट जस्टिस बनने से किया था इनकार, 85 की उम्र में ली आखिरी सांस
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines