आधा दिसंबर बीत चुका है लेकिन अब तक राजधानी में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही. जबकि मौसम विभाग की तरफ से दावा किया जा रहा था कि इस साल सर्दी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. दिल्ली-एनसीआर में अभी तक तापमान नॉर्मल से भी ज्यादा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के लोधी रोड इलाके में तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है. वहीं,न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नॉर्मल से 0.6 डिग्री ज्यादा है.मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह बना रहेगा
ये भी पढ़ें: Winter Vacation 2025: यूपी समेत इन राज्यों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान, जानें कहां-कितने अवकाश?
कब ठिठुरेगा दिल्ली-NCR?
मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गड़बड़ी की वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस होती है. इसके एक्टिव होने की वजह से ही नॉर्थ और नॉर्थ-वेस्ट इलाकों में ठंडी हवाएं चलती हैं. IMD के मुताबिक अभी तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव नहीं हुआ है, जिसकी वजह से अभी तापमान नॉर्मल से ज्यादा है. मौसम विभाग ने 13 दिसंबर तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने का दावा किया था, लेकिन अभी तक उतनी मजबूती से नहीं आ पाया. IMD ने अनुमान लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मौसम करवट ले सकता है, आने वाले हफ्ते में दिल्ली में दिन का तापमान मिनिमम तापमान 2-4 डिग्री तक और रात का तापमान 9-10 डिग्री तक बढ़ सकता है.
सर्दी की चपेट में कुछ राज्य
देश के कुछ इलाकों में ठंड ने अच्छे से दस्तक दी है. IMD के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख जैसे कई हिस्सों में पारा लुढ़क गया. इन इलाकों में मिनिमम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड किया गया. वहीं अगर पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा की बात करें तो वहां कुछ इलाकों में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है. पंजाब, विदर्भ , कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ इलाके भी सर्दी की चपेट में है.
ये भी पढ़ें: सर्दी में घी खाने के क्या फायदे हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया ठंड के मौसम में क्या-क्या खाना चाहिए
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines