---विज्ञापन---

देश

लौटते मानसून ने फिर बिगाड़े हालात; IMD ने 11 अक्टूबर तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

Weather Forecast: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज भी अलग-अलग है, जहां मैदानी इलाकों में सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिणी और उत्तरपूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। इसी बीच आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज भी अलग-अलग है, जहां मैदानी इलाकों में सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिणी और उत्तरपूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। इसी बीच आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि 11 अक्टूबर तक देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश हो सकती है।

हालांकि मौजूदा स्थिति की बात करें तो दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से मॉनसून लौट ही चुका है। पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र आदि राज्यों से पूरी तरह विदा हो जाएगा, लेकिन इससे पहले लौटता मॉनसून एक बार फिर रंग दिखाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सिक्किम त्रासदी के बाद असम-मेघालय की बारी! क्या है IMD का 24 घंटे का अलर्ट?

आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है। 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बाकी दिनों में आसमान साफ ​​रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके अलावा तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

---विज्ञापन---

दक्षिणी राज्यों में आज से 11 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत की बात करें तो 8 से 11 अक्टूबर को तमिलनाडु, 9 और 10 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 10 और 11 अक्टूबर को केरल में भारी बारिश होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मणिपुर में मंत्री के घर के पास ग्रेनेड धमाका, CM बीरेन सिंह ने लिया हालात का जायजा

इसके साथ ही 9 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 10 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे पर चक्रवात आने की संभावना है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 09, 2023 12:55 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola