---विज्ञापन---

देश angle-right

Weather Update Today: दिल्ली में होगी बारिश! अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का अलर्ट

Weather Update Today: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ हिस्सों में लू चलने की भी संभावना जताई गई है। पढ़ें, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के बाकी हिस्सों में आज मौसम कैसा रहेगा...

---विज्ञापन---

Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने कहा कि कुछ हिस्सों में लू चलने की भी बात कही है।

अरुणाचल प्रदेश-असम में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

---विज्ञापन---

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले 5 दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबादी होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 29 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, आज  गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, 27 से 29 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। वहीं, हिमाचल में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 29 मार्च से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

इन राज्यों में 35 के पार पहुंचा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंतरिक गुजरात, आंतरिक महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। भारत के मैदानी इलाकों के शेष हिस्सों में यह 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो सामान्य से 1-4 डिग्री सेल्सियस कम है।

---विज्ञापन---

उत्तर पश्चिम भारत में 2-3 डिग्री बढ़ेगा पारा

IMD के मुताबिक,  अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत  और आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आज से  29 मार्च के दौरान तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कहीं आग तो कहीं बिच्छू से खेलते हैं लोग, ये हैं होली की सबसे खतरनाक परम्पराएं

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2024 07:08 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola