Weather Update Today, Cold wave in North West India: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम में घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग ने कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड के रहने की संभावना जताई है। आइएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पंजाब के कई हिस्सों में, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कुछ घंटों के लिए बहुत घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता 50 से कम रही। वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, त्रिपुरा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कुछ घंटों तक घना कोहरा छाया रहा।
केरल और तमिलनाडु में भारी वर्षा
आइएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा देखी गई। हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों और पंजाब में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति देखी गई। दिल्ली के कुछ इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में आज से आठ जनवरी के दौरान रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में सात जनवरी को सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इन राज्यों में होगा घना कोहरा
आइएमडी के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छह से 10 जनवरी के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में सात और आठ जनवरी को सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ हिस्सों में छह और सात जनवरी को कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति और आठ जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
तमिलनाडु में होगी बारिश
पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में आज कोल्ड डे स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में सात जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु में सात जनवरी को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:
टिकट कैंसिल कराने का रिकॉर्ड, कोहरे की वजह से रेलवे को हुआ करोड़ों का नुकसान
संबंधित खबरें
दिल्ली में किलेबंदी! 1000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
24 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
24 mins agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
54 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
56 mins agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
1 hr agoदीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
2 hrs agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
3 hrs agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
3 hrs ago'देखो वो आ रहे हैं...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines