Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)के मुताबिक, पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कई राज्यों में बर्फबारी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। विभाग के मुताबिक, 24 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 24-27 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है।
आज कहां होगी बारिश?
IMD के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड) में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही, पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक, 22 से 27 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर बर्फबारी होने की भी संभावना है।
धीरे-धीरे बढ़ रहा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9-13 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो सामान्य से अधिक है। बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पंजाब के अमृतसर में दर्ज किया गया। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल
किन राज्यों में हुई बारिश?
IMD के मुताबिक, 21 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी हुई। इसके साथ ही, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: प्लेन के विंग में आया क्रैक, 31000 फीट की ऊंचाई पर हलक में अटक गई जान, वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines