Delhi-NCR में आज ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश, यूपी-बिहार में बाढ़, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनीसआर में आज मौसम विभाग ने अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं पहाड़ी राज्यों के कई जिलों में आज भी बारिश होगी। पढ़ें देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi-NCR Weather Update, Today Weather Forecast

दिल्ली में आज चलेंगी ठंडी हवाएं

Weather Update Today: मानसून अब पूरी तरह से अपने रंग में नजर आ रहा है। पूरे देश में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को अक्सर उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ता है। वहीं बिहार के साथ यूपी के कई शहरों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यूपी में बुधवार को एक बार फिर मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। आइये जानते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

शुरुआत राजधानी दिल्ली से करते हैं। दिल्ली में कई इलाकों में मंगलवार को बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन उमस भरी गर्मी से सभी का हाल बेहाल कर दिया। आईएमडी के अनुसार आज भी दिल्ली में कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में आज ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा।

विज्ञापन

यूपी के इन जिलों में बरसेगी राहत

यूपी में आज मानसून एक बार फिर पटरी पर लौटेगा। बीच में एक दिन के बे्रक के बाद आज एक बार फिर मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार आज पूर्वी यूपी के बहराइच, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, श्रावस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, संतकबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर समेत कई जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी लखनऊ में अगले 2 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों बारिश का अलर्ट

पहाड़ों में भी मानसूनी बारिश का दौर जारी है। आईएमडी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में हिमाचल और उत्तराखंड में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जुलाई को बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 11 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसमें प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर है। उत्तराखंड के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ