---विज्ञापन---

भारी बारिश से ‘दरिया’ बना मुंबई; ट्रेन सर्विस सस्पेंड और स्कूल-कॉलेज बंद, जानें हिमाचल-उत्तराखंड में कैसे हैं हालात?

Monsoon Rain Impact: मानसून की भारी बारिश के कारण उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर जाना खतरनाक हो सकता है। पूरे देश में मानसून की बारिश से हालात खराब हैं। कहीं बाढ़ तो कहीं लैंड स्लाइड से लोगों की जान जा रही है। आइए जानते हैं कि कहां कैसे हालात हैं?

---विज्ञापन---

IMD Monsoon Forecast Latest Update: देशभर में मानसून के बादल भर-भर कर बरस रहे हैं। परिणाम यह है कि कहीं बाढ़ आई हुई है। कहीं नदियां उफान पर बह रही हैं। कहीं पहाड़ दरक रहे हैं। सड़कें डूब गई हैं, जिससे रास्ते बंद हैं। स्कूल-ऑफिस बंद कर दिए गए हैं। मुंबई में तो ट्रेन सर्विस सस्पेंड हो गई है। चारधाम यात्रा, अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ीं।

असम में बाढ़ से करीब 70 लोग जान गंवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से लोगों ने जान गंवाई। मुंबई में पहाड़ी इलाकों में घूमने गए लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा रहा है। ऐसे में देखा जाए तो इस बार मानसून के सीजन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जान खतरे खाली नहीं हैं। मुंबई के हालात भी काफी खराब हैं। कहीं ऐसा न हो कि ट्रिप जानलेवा बन जाए।

---विज्ञापन---

 

हिमाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड से सड़कें बंद

गर्मियों में जहां लोग मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए हिमाचल की वादियां निहारने जाते हैं। वहीं मानसून के सीजन में हिमाचल का सफर मौत का कारण बन सकता है। जी हां, हिमाचल में मानसून की बारिश से हालात काफी खराब हैं। हाईवे पर जगह-जगह लैंड स्लाइड की घटनाएं हो चुकी हैं। 70 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। नदियां उफान पर बह रही हैं और पहाड़ कभी भी दरक जाते हैं। बिजली और वाटर सप्लाई ठप है। मौसम विभाग ने 10 जलाई तक भारी बारिश का अलर्ट दिया हुआ है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज भी बंद रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में भी अभी 3-4 दिन भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अभी बाधित रहेगी। क्योंकि लैंड स्लाइड के कारण केदारनाथ हाईवे ब्लॉक है। ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर अलग-अलग जगहों पर सड़कों पर मलबा पड़ा है।

मुंबई में बारिश ने ठप कराई लोकल ट्रेन सर्विस

मानसून की भारी बारिश से मुंबई के हालात काफी खबरा हैं। रविवार को जहां लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड करनी पड़ गई, वहीं आज जलभराव के कारण हार्बर लाइन की ट्रेन सर्विस भी प्रभावित हुई है। ठाणे, कसारा, टिटवाला, कल्याण-कसारा रूट, अटगांव, थानसित, वाशिंद, सायन, माटुंगा सर्कल, वडाला चेंबूर रेलवे स्टेशन में पटरियां बारिश के पानी डूबी हुई हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से ही मुंबई में मध्य रेलवे सेवा बुरी तरह लड़खड़ाई हुई है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Jul 08, 2024 08:06 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola