Weather Update Today : आज 9 अगस्त 2023 है और अभी भी देश के कई इलाकों में मौसम मिजाज तल्ख बना हुआ है। देश कई जगहों में अभी भी झमाझम मॉनसूनी बारिश हो रही है। हालांकि कई इलाकों में इसकी तीव्रता में कमी आई है।
इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज कई जगहों पर हल्की से मध्य और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार के बारिश के दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ बिजली और ओले भी गिर सकते हैं।
आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बारिश की आशंका है। तेज बारिश की संभावना के मद्देनजर उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में स्कूलोें के बंद रखने का आदेश दिया गया है।
इस बच भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट कहा है कि आज और कल दिल्ली में उमस चरम पर रहेगी और बारिश होने की संभावना नहीं है।
और पढ़िए – टमाटर और अदरक की माला पहनकर RS पहुंच गए AAP सांसद सुशील गुप्ता
इसके साथ ही आज मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, सब हिमालय पश्चिमी बंगाल समेत कई जगहों पर हल्की तो कहीं-कही मध्यम बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान (Weather Update Today) के अनुसार आज ९ अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
- सिक्किम, असम, उत्तर प्रदेश की तलहटी और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
- हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और पंजाब में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश की की उम्मीद है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
3 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines