Weather Update Today : आज 7 अगस्त 2023 है और अभी भी देशभर में मौसम मिजाज तल्ख बना हुआ है। देश कई इलाकों में मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज भी देश के राज्यों में हल्की से मध्य और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ बिजली और ओले गिरने की भी आशंका है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
अगले 4 से 5 दिनों में उत्तराखंड, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार, सब हिमालय पश्चिमी बंगाल, सिक्किम में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में भी अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 12 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल, हरियाणा, और चंडीगढ़ में 7 अगस्त तक भारी बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान, और जम्मू में 10 अगस्त तक तेज बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान (Weather Update Today) के अनुसार आज 7 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की से तेज वर्षा हो सकती है।
- आज पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तटीय कर्नाटक, केरल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, गुजरात, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है।
- आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें – Atal Pension Yojana: मोदी सरकार की ऐसी योजना, जिससे मौज में कटेगी जिंदगी, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा, UP सरकार बोली- अधिकारियों ने उड़ाए पैसे
5 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines