Weather Update Today : रक्षाबंधन पर होगी बारिश या मिलेगी राहत‌‌‌, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update Today

Weather Update Today

विज्ञापन

Weather Update Today : आज 30 अगस्त 2023 है और सावन मास की पूर्णिमा तिथि है। यानी आज रक्षाबंधन का पावन पर्व है। इसके साथ ही अब अगस्त के साथ-साथ सावन का महीना अब खत्म होने वाला है, वहीं देश में मानसून भी अब अंतिम पड़ाव पर है। धीरे-धीरे मानसूनी बारिश की तीव्रता में कमी देखी जा रही है। हालांकि आज भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देश के अधिकांश इलाकों में अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी।

Advertisment

उत्तर प्रदेश में भी मानसून विदाई ले रहा है। जिसके चलते राज्य में तापमान की बढ़ोतरी होने लगी है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज एक दो जगहों पर बारिश की संभावना है।

इसके सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आज तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिणी छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

इस बीच मौसम विभाग ने अण्डमान और निकोबार में 1-2 सितम्बर तक बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को समुद्री तटों पर न जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज बुधवार 30 अगस्त को कई इलाकों में हल्की तो कहीं मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं।

  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना है।
  • मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ, कोंकण, गोवा, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश तो साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभावना है।
  • वहीं हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ