Weather Update Today : यूपी, बिहार समेत 10 से अधिक राज्यों में आज बारिश, बिजली के साथ ओले भी गिरेंगे
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today 22 September : आज 22 सितंबर 2023 है। देश में मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, हालांकि पिछले कुछ दिनों से देश के अधिकांश इलाकों में मानसून काफी एक्टिव है। इसी कड़ी में आज भी देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमाना है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी देश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। कई इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश हुई।
Daily Weather Briefing (Hindi) 21.09.2023#imd #Weather #Rain #Monsoon2023 #thunderstorm #lightning #madhyapradesh #chhattisgarh #bihar #jharkhand #odisha
YouTube : https://t.co/OO57PiIhTs
Facebook :https://t.co/2JV5Kz933s @moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/wfvG0oZRZ8— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 21, 2023
आईएमडी के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून काफी सक्रिय रहेगा। इस दौरान आकाशीय बिजली के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की भी आशंका है।
इस बीच झारखंड से सटे इलाकों पर अभी एक निम्न दबाव का क्षेत्र है। जो अगले 2 दिनों में झारखंड और दक्षिण बिहार के पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.