Weather Update Today : गणेश चतुर्थी पर बिहार, झारखंड, यूपी, समेत यहां होगी भारी से हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today 19 September : आज 19 सितंबर 2023 है और आज से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी के पावन त्योहार शुरू होने जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों बादलों की आवाजाही के बीच बारिश का अनुमान जताया है। दरअसल इन दिनों लौटते मानसून की वजह से देश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसकी वजह कई जगहों पर मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है।
इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक और मजबूत मानसूनी सिस्टम बनता दिख रहा है इसके कारण आने वाले समय में पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झाड़ंखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है।
इस बीच बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में एकबार फिर मानसून की गतिविधि तेज होने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने बिहार में आज से 23 सितंबर तक अलग-अलग हिस्सों मध्यम से जोरदार बारिश हो सकती है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में आज में बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। IMD के अनुसार अगले दो दिन यहां बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। इसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से मिलती रहेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.