Weather Update Today : विश्वकर्मा पूजा पर आज पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, जानें अपने यहां का हाल

Weather Today Update
विज्ञापन

Weather Update Today 17 September : आज 17 सितंबर 2023 है और आज देशभर में विश्वकर्मा पूजा मनाया जा रहा है। आप सभी को विश्वकर्मा पूजा की बधाई, शुभकामनाएं। विश्वकर्मा पूजा के दिन आज भी देश के कई जगहों पर बारिश की संभावना है। दरअसल देश के कई हिस्सों में इन दिनों लौटते मानसून के कारण बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा और कई जगहों पर छिटपुट तो कहीं-कहीं मध्यम तो कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी।

इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी के देश के कई जगहों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है इसके कारण देश के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है।

Advertisment

आज भी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम और तेज बारिश की संभावना हैं। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

 

Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज रविवार 17 सितंबर को देश के कई हिस्सों में छिटपुट तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
  • दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात और तटीय आंध्र प्रदेश, सिक्किम समेत देश के कई हिस्सो में आज हल्की बारिश के आसार हैं।
  • जबकि पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
  • इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ