Weather Update Today : आज 11 अगस्त 2023 है और अभी भी देश के कई हिस्सों में मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है और मौसम मिजाज तल्ख बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ ओले और बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भारी से बहुत भारी का रेड अलर्ट जारी किया है।आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड के 6 जिले देहरादून ,पौड़ी , टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चम्पावत में 14 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं के नीचले इलाकों में अगले 3 दिन भारी बारिश की संभावना है। 14 अगस्त तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। जबकि कल यानी 12 अगस्त से 14 अगस्त तक नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत में भारी बारिश की आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में आज भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग मुताबिक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकोंं में शनिवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
इस बीच बिहार में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले तीन दिनों से राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य के कई इलाकों बारिश के बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुमान (Weather Update Today) के अनुसार आज 10 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
- उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार के शेष हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।
और पढ़ें – मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी को अमेरिकी सिंगर का समर्थन, बोलीं- भारत को अपने नेता पर भरोसा
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
वेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
26 mins agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
38 mins agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
1 hr agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
2 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
2 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
3 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
4 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
4 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines