---विज्ञापन---

देश

बीजेपी सांसदों ने दिल्ली में निकाली ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जी किशन हुए शामिल

Har Ghar Tiranga Bike Rally: देश आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है और अब यह अपने अंतिम पड़ाव है। इसी महत्सव के मद्दे नजर 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने […]

Har Ghar Tiranga Bike Rally: देश आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है और अब यह अपने अंतिम पड़ाव है। इसी महत्सव के मद्दे नजर 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बीजेपी सांसदों की ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे समेत कई गण्यमान्य लोग शामिल हुए।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान 15 अगस्त तक चलेगा, जिसके अंतर्गत लोगों को अपने घरों और कार्यालयों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस बाइक रैली का मकसद ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की व्यापक पहुंच और उच्च ‘जनभागीदारी’ सुनिश्चित करने के लिए किया गया।

---विज्ञापन---

सुबह 8 बजे प्रगति मैदान में सांसदों और मंत्रियों के साथ एक ‘तिरंगा’ बाइक रैली (Har Ghar Tiranga Bike Rally) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने हरी झंडी दिखाया। इसके ये बाइक रैली इंडिया गेट परिसर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए ये कर्तव्य पथ से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम जाकर खत्म हुई।

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को देश के नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। यह ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ (Azadi Ka Amrit Mahotsav) का समापन कार्यक्रम है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को 15 अगस्त और 26 जनवरी को अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। यह नागरिकों का कर्तव्य है।

आपको बता दें कि इस साल का 15 अगस्त की खास बात है क्योंकि यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के समापन का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का मकसद नागरिकों को स्वतंत्रता और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। यह पहल भारतीय तिरंगे के प्रति प्रेम को प्रकट करता है और इससे लोगों के भीतर राष्ट्रीय गौरव और एकता की मजबूत भावना को प्रोत्साहित करता है। ‘हर घर एक झंडा’ अभियान हमें हमारे पूर्वजों के बलिदान की याद दिलाता है और प्रत्येक भारतीय घर में देशभक्ति की आग को पुनः जलाता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

---विज्ञापन---

(Ambien)

First published on: Aug 11, 2023 10:02 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola