Weather Update Today : उत्तराखंड, यूपी, बिहार समेत 10 से ज्यादा राज्यों में आज भारी बारिश, जानें अपने यहां के मौसम का हाल

Weather Update Today

Weather Update Today

Weather Update Today : आज 11 अगस्त 2023 है और अभी भी देश के कई हिस्सों में मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है और मौसम मिजाज तल्ख बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ ओले और बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भारी से बहुत भारी का रेड अलर्ट जारी किया है।आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड के 6 जिले देहरादून ,पौड़ी , टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चम्पावत में 14 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं के नीचले इलाकों में अगले 3 दिन भारी बारिश की संभावना है। 14 अगस्त तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। जबकि कल यानी 12 अगस्त से 14 अगस्त तक नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत में भारी बारिश की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में आज भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग मुताबिक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकोंं में शनिवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

इस बीच बिहार में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले तीन दिनों से राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य के कई इलाकों बारिश के बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुमान (Weather Update Today) के अनुसार आज 10 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • बिहार के शेष हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ