Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं अलर्ट, वीकेंड को लेकर मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट

Monsoon Latest Update

Monsoon Latest Update

Weather Update Today : देश के अलग-अलग जगहों पर मानसून का दौर जारी है और उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये दौर अभी और भी आगे जारी रहेगा।

मौसम विभाग (IMD) ने 6 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वनुमान जताया है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली और ओले गिरने की भी आशंका है। बताया जा रहा है कि मौसम के मिजाज में ये बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण देखने को मिल रहा है।

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मॉनसून एकबार फिर से सक्रिय हो गया है और बारिश हो रही है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां मॉनसून का असली नजारा 4 से 6 अगस्त के बीच देखने को मिल सकता है। खासकर 4 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की आशंका है। अनुमान के मुताबिक 7 अगस्त से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान (Weather Update Today) के मुताबिक आज

  • जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्व भारत, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम और भारी बारिश की संभावना है।
  • गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
  • जबकि केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से भारी बारिश संभव है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ