Weather Update: भारत में 7 जून को अलग-अलग राज्यों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। देश के कई शहरों में जहां आज भारी बारिश होगी, कई राज्यों में मानसून दस्तक देगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में लोगों को आज हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, समुद्र से सटे राज्यों में गरज के साथ मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा कुछ जिलों में बाढ़ को लेकर भी चेतावनी दी गई है। चलिए जानते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार वीकेंड पर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?
24 घंटों में 85 मिमी तक होगी बारिश
IMD ने बताया कि ओडिशा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और यनम के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से पानी भर गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के 75 से 85% हिस्से में भारी बारिश की वजह से कई जगह पानी भर गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि देश में पिछले 6 घंटों में 12 मिमी तक और पिछले 24 घंटों में 20 मिमी तक बारिश हुई है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में 85 मिमी तक भारी बारिश का अनुमान है।
अगले 7 दिनों रहेगा बारिश का कहर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, 7 जून को त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, 9 से लेकर 11 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 9 से 13 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 7 दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में आंधी के साथ चमकेगी बिजली
IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश में 7 जून को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आएगी। इसके साथ ही राज्य में बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा 10 से लेकर 13 जून के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और झारखंड में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कब हो सकती है मानसून की एंट्री
राजस्थान में बारिश के साथ आंधी की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के पूर्वी राजस्थान में 7 और 8 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में 8 से लेकर 10 जून के दौरान धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 11 से लेकर 13 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
गुजरात के 22 जिलों में होगी भारी बारिश
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, गुजरात के पंचमहाल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा, नगर हवेली, राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
10 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
13 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
14 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines