भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 जुलाई 2026 के लिए देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. IMD ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, मुंबई और आसपास के इलाकों में 15 जुलाई तक लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: यूपी में कल मौसम का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में 90 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी
दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली-NCR में 9 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, आगरा, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
बिहार का मौसम
पटना, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय समेत कई जिलों में 9 से 11 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. साथ ही इन इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. पटना का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल समेत कई जिलों में 9 से 12 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और चंबा समेत कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर और हजारीबाग सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में भी मध्यम से भारी बारिश आ सकती है.
पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में मूसलाधार बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. मध्य प्रदेश के मुरैना, रीवा, सीधी, गुना और बालाघाट सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, करौली, अलवर और बीकानेर समेत कई जिलों में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.
संबंधित खबरें
Explainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
19 mins ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
59 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
2 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
6 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
7 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
17 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
20 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
20 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines