Weather Update Fog covered Delhi-NCR UP: भारत में नवंबर के महीने में सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। इसी के साथ उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में टेंपरेचर कम हो रहा है। शाम से ही ठंडी हवाएं चलना शुरू हो रही है। जिसके चलते आने वाले दिनों में सर्दियों का अहसास होगा। आईएमडी ने कहा कि देश के निचले इलाकों को छोड़कर पूरे देश में मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही एक दिन बाद ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी के मुताबिक, सर्दी का अहसास ज्यादातर मध्यम और ऊंचे इलाकों तक ही सीमित रहेगा। जबकि, आने वाले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
धीरे-धीरे बढ़ेगा सर्दी का असर
इसके साथ ही दिल्ली के मौसम में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम टेंपरेचर 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री टेंपरेचर रहा था। इसी के साथ बुधवार को भी न्यूनतम टेंपरेचर 12 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, बीतों दिनों में दिल्ली के टेंपरेचर में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने लगेगा। इसके अलावा हिमाचल- जम्मू जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है, जिसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से लेकर 25 नवंबर तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में टेंपरेचर में गिरावट देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें: स्कूली किताबों में पढ़ाए जा सकते हैं रामायण-महाभारत, NCERT पैनल ने की सिफारिश
हिमालय की पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट ने जानकारी दी कि आज यानी बुधवार 22 नवंबर को तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा के दक्षिणी तट, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभवाना है। 23 नवंबर को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी संभव है।
ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Air Quality: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, कई इलाकों में AQI 400 के पार
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
6 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines