हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Update: अगले पांच दिनों तक नहीं थमेगी बारिश! बाढ़ का खतरा बढ़ा, इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

विज्ञापन

(पल्लवी झा, न्यूज 24) Weather Update: देश में मानसून के दौरान भारी बारिश देखी जा रही है। पिछले काफी समय से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, थोड़ी देर की बारिश से ही जलभराव हो जाता है, जिससे जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। नए अपडेट के मुताबिक, अभी कुछ दिन और बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके लिए कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने जानकारी देते हुए कहा है कि देश के पहाड़ी राज्यों से लेकर के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। खासकर की आने वाले पांच दिनों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में भारी से अत्यधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, ‘उड़ीसा के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं तो वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं हल्कि बारिश हो सकती है।’

भारी बारिश की वजह

उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और निचले क्षोभमंडल स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी बनता हुआ नजर आ रहा है, जिससे हल्की या मध्यम से लेकर काफी व्यापक वर्षा/ आंधी और बिजली गिरने की आशंका उत्तराखंड में जताई गई है।

कहां-कहां मौसम को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो देश के अधिकांश भाग में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश और हिमाचल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा बाढ़, भूस्खलन के बढ़ते मामलों से जाहिर तौर जनजीवन अस्तव्यस्त है लेकिन फिलहाल बरसात से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यमुना का जलस्तर कम हुआ है और मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल तेज बारिश के कोई आसार नहीं हैं। तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें