Weather Update : देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। सर्दी का मौसम अंतिम दौर में है, लेकिन उससे पहले एक और झटका लग सकता है। इस वक्त पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो मैदानी क्षेत्र में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन तेज हवाओं से हल्की-हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam)
बारिश के बाद अब उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही कम हो गई है। दिन में धूप निकलने से तापमान में उछाल आया है, लेकिन शाम को सर्द हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। रात में सर्दी रहती है। अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भी बारिश हुई थी।
यह भी पढ़ें : Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में बारिश से बदला मौसम, जानें IMD का अपडेट
कल का मौसम (Kal Ka Mausam)
कई राज्यों में 21 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश हुई थी। दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 24 और 25 फरवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन कुछ इलाकों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : Weather Forecast: सुबह-शाम शीतलहर, दोपहर में सूरज की ‘तपन’, अभी करवट बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का अलर्ट
एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
मध्य भारत में 26-27 फरवरी को तेज गरज की बिजली के साथ बारिश और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बरसात एवं बर्फबारी होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है, जबकि जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बाद 28 फरवरी से फिर मौसम साफ होने लगेगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के 5 राज्यों में फिर करवट लेगा मौसम, आया IMD का अपडेट
आईएमडी का अपडेट
आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में बारिश की उम्मीद है, जबकि सिक्किम में बर्फबारी और पूर्वोत्तर में तूफान के आसार हैं। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने वाला है। यह पश्चिमी विक्षोभ मुख्य रूप से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे मध्य भारत में तूफान और ओलावृष्टि हो सकती है।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
51 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines