Weather Update Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। भले ही तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, लेकिन ठिठुरन से लोग घरों में दुबके हुए हैं। कई स्थानों में घना कोहरा छाया हुआ है। इस बीच आईएमडी (IMD) ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, तापमान में भी धीरे-धीरे उछाल देखने को मिलेगा।
एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी पड़ रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में गलन वाली सर्दी। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, पूर्वी यूपी में पिछले दिनों भी बूंदाबांदी हुई थी। साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और सर्दी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : कहीं बारिश तो कहीं घना कोहरा
कई राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा
आईएमडी के अनुसार, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। हरियाणा में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी 50 से कम रहने की उम्मीद है। बिहार, पंजाब और चंडीगढ़ में भी यही स्थिति रहने वाली है। इन राज्यों में भीषण से बहुत भीषण ठंड पड़ने के आसार है।
जानें कितना रहा न्यूनतम तापमान
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूर्व यूपी और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में न्यूनतम पारा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines