---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में तूफानी हवाएं, हिमाचल-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी, पढ़ें 14 राज्यों के लिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में तूफानी हवाएं चलने से ठंड का अहसास हुआ। एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की भविष्यवाणी है, जिसके असर से होली तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। कुछ राज्यों में बारिश से तो कुछ राज्यों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है।

---विज्ञापन---

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज तूफानी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान लुढ़का और ऐसा लगा मानो ठंड लौट आई हो। वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी से जनवरी के महीने जैा हाल हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिली है।

आज 4 और कल 5 मार्च को भी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से होली के आस-पास भी मौसम खराब रह सकता है। वहीं दिल्ली-NCR में भी 9 मार्च तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू में बीते दिन हल्के हिमपात के बाद मौसम विभाग ने आज भी बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट दिया हुआ है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भारी बर्फबारी होने की चेतावनी है। इसलिए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

पिछले दिनों हुई बर्फबारी और बारिश से लैंडस्लाइड होने और बाढ़ आने से प्रदेश की सड़कें अभी भी बंद हैं। हिमाचल बोर्ड की परीक्षाएं भी शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इस मौसम का असर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में देखने को मिलेगा, लेकिन राजस्थान में अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। कोंकण-गोवा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में उमस और गर्मी रहेगी।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली-NCR में चलेंगी सर्द हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज तेज सर्द हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही, लेकिन आसमान साफ रहेगा। कल 5 मार्च को भी आसमान साफ रहेगा और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। सर्द हवाओं के असर से 6 से 9 मार्च के बीच सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन आसमान साफ रहेगा।

---विज्ञापन---

8 और 9 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री की गिरावट के बाद 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 4 मार्च की सुबह हवाएं चलने से अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 25.06 °C रहा। हवा में 22% नमी है। सूरज सुबह 6:43 बजे उगा और शाम 6:22 बजे अस्त होगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक्टिव है। 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे और बर्फबारी होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

पंजाब में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी छिटपुट से लेकर हल्की-मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 04, 2025 07:45 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola