Weather Update: मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कड़ाके की सर्दी के बाद मौसम अब भीषण गर्मी की ओर चलायमान है। हालांकि कई इलाकों में मौसम वासंती है। यानी न सर्दी और न ही गर्मी। फिलहाल के मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है।
हालांकि अभी भी ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों बर्फबारी के साथ-साथ बारिश का दौर जारी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जगहों पर आज भी बारिश और हिमपात जारी रहने के आसार हैं। अगले दो-तीन दिन बाद यहां मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।
हालांकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों कड़ाके की सर्दी के बाद अब गर्मी की एंट्री हो चुकी है। कई जगहों पर तो आल
म यह है कि तापमान (Weather Update) का पारा 40 डिग्री को छूने के बेकरार है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की जा रही है।
इस बीच मौसम विभाग अगले दो-तीन दिनों में तापमान (Weather Update) के पारे में थोड़ी नरमी का संभावना जताया है। लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।
और पढ़िए –Corona Update: भारत में फिर बढ़ने लगा करोना का खौफ, 97 दिन बाद आए इतने ज्यादा केस
दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान (Weather Update) 30 डिग्री को पार कर चुका है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे उत्तर भारत के राज्यों में भी पारा सामान्य से ऊपर है। जिससे लोगों मार्च महीने के पहले सप्ताह में ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले एक सप्ताह में देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से के अधिकांश इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 5-11 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है।
मौसम (Weather Update) के इस पैटर्न को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भीषण गर्मी और लू चल सकती है। इसने मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की भी चिंताएं को बढ़ा दी है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि राजस्थान के कई हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी मराठवाड़ा, विदर्भ और गुजरात के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी के ओले भी गिर सकते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
GST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
1 hr agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
3 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
4 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
12 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
14 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
16 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
17 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines