Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मोर्चे पर भारत के लिए एकबार फिर चिंता की खबर है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामले में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो भारत में 97 दिनों के बाद कोरोना के 300 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
इससे पहले देश में कोरोन खत्म होने की कगार पर भी पहुंच गया था। लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से देश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले चार दिनों से देश में कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना के मामलों में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 334 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 3 व्यक्ति की मौत की खबर आई है। बीते 24 घंटे में दो मौतें महाराष्ट्र और एक केरल में दर्ज की गई। इससे पहले पिछले दिन शुक्रवार को देश में कोरोना के 283 नए मामले आए थे, जबकि उस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 51 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
और पढ़िए –Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का कहर, यहां बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (4 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 334 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से तीन भी व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 170 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2686 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 161 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 87 हजार 496 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 54 हजार 035 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 775 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 2686
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 87 हजार 496
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 54 हजार 035
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 775
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।