Weather Update: सामान्य बना रहेगा मौसम, आज राज्यों में होगी बारिश

Aaj Ka Mausam, Delhi NCR Weather, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, Weather Report, weather today, Weather Update, Heat Wave
विज्ञापन

Weather Update: अप्रैल महीन अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और मई का महीना दस्तक देने वाला है। समय के अनुसार अपने मिजाज के मुताबिक गर्मी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंचने लगा है। देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी ने अपना रंग दिखाना भी शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मई के पहले हफ्ते तक अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़त देखने को मिल सकती है। इस सप्ताह के अंत तक लोगों को भीषण गर्मी का अहसास होने लगेगा।

Advertisment

इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओला गिरने की भी सभावना है।

और पढ़िए – Weather Update: भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें आज का मौसम

एमआईजी के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ कई जिलों में कल यानी 27 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश होने के आसार है। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में अगले तीन-चार दिनों तक गरज के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 28 अप्रैल तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिण भारत कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

और पढ़िए – Weather Update: अगले 5 दिनों तक इस राज्य में हीटवेव की चेतावनी, IMD ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया

इसके साथ ही असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम के आसार है। साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ