हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Weather Update: बढ़ने लगा पारा, क्या गर्मी इस साल तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड ?

विज्ञापन

Weather Update: फरवरी महीना का तीसरा हफ्ता खत्म होने पर है। मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में तो लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का अनुभव होने लगा है।

देश के अधिकतर राज्यों में ठंड की अब विदाई हो गई है। आलम यह है कि कई जगहों पर तो फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते में तामपान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश के कई जगहों पर तो अभी से ही बेतहाशा गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में मिनिमम टेंपरेचर दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा ही रहा तो इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने सकती है।

और पढ़िए –Weather Update: इन राज्यों में आज से दो दिनों तक होगी बारिश! IMD ने जारी किया पूरा पूर्वानुमान

विज्ञापन

वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में भी पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन के समय यहां लोगों को ठीक-ठाक गर्मी का एहसास हो रहा है जबकि रात के समय ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री के स्तर पर रहा जो सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा है। एक आंकड़े के मुताबिक पिछले 17 साल बाद फरवरी में दिल्ली में इतनी अधिक गर्मी देखने को मिल रही है।

हालांकि आज भी गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार है। इसके साथ ही असम, पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश समेत कई जगहों हल्की बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –Adenovirus: कोविड के बाद देश पर इस बीमारी का संकट, बंगाल में 11 बच्चों की मौत, जानें क्या है लक्षण-बचाव?

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा। 22 से 24 फरवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन

पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। मेघालय, असम, नागालैंड और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola