Weather Update: अप्रैल के महीने का आज दूसरा दिन है। लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में बैमौसम बारिश का दौर जारी है। जिससे किसानों दुश्वारियां बढ़ी हुई है। इस बारिश से सबसे ज्यादा परेशान किसान है। उनकी खड़ी और कटे हुए फसल खराब हो रहे हैं। इस बीच अभी भी कई राज्यों में बारिश हो रही है। देश के कई इलाकों में आज तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है।
दरअसल पिछले दिनों हिमालयी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है, जिसके कारण मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात हुई। इसका अभी भी जगहों पर प्रभाव देखा जा रहा है जिसके कारण आज कई जगहों पर मौसम का मिजाज बिगड़ा सकता है।
और पढ़िए – Weather Update: देश के कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, जानें आज का मौसम
आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश-आंधी, बिजली के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जगहों बादल गरजने, आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही ओले गिरने के भी आसार हैं। इसके कारण मौसम विभाग ने किसान भाइयों से काटकर रखी गई फसलों को पहले सुरक्षित जगह पर रखने और बिजली कड़कने के दौरान खेतों में काम ना करने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रह सकता है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र, तेलंगाना, कर्नाटक के कई इलाकों में 5 अप्रैल तक में बारिश के साथ तूफान की आशंका है। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में भी इस हफ्ते बारिश संभावना है।
एमआईडी के अनुसार आज सिक्किम, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आज उत्तर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी छिटपुट बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर भी आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है।
और पढ़िए – Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में सोमवार को सूरत सेशंस कोर्ट में अपील करेंगे राहुल गांधी
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी संभव है। लद्दाख के ऊपर छिटपुट हिमपात हो सकता है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से बारिश संभव है।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों बारिश हो सकती है। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
25 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
42 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines