Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आज बारिश, जानें अपने यहां के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, Monsoon Update
विज्ञापन

Weather Update Today : अरब सागर से उठा चक्रवात बिपरजॉय का असर अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। हालांकि इसका असर आज दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों तक देखा जा रहा है। सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर और देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इस बीच आज भी कई जगहों पर हिट वेव की संभावना बनी हुई है।

Advertisment

इस बीच मॉनसून के आगे बढ़ने के हालात में बेहतर नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक 21 जून तक पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिख रही है। इससे बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होगी और लोगों को तपती गर्मी के साथ-साथ हीट वेव से राहत मिलने के आसार हैं। आपको बता दें कि अब तक मॉनसून पूरे पूर्वोत्तर, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को कवर कर चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश के आसार है। एमआईडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बूंदाबादी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दक्षिण, मध्य और पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश का हिस्सा, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

विज्ञापन

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, आंधी और धूल भरी आंधी चल सकती है।

पश्चिमी हिमालय और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू से लेकर भीषण गर्मी की स्थिति संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ