Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें मौसम का पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, Monsoon Update
विज्ञापन

Weather Update Today : अरब सागर में उठा चक्रवात बिपरजॉय का गुजरात कहर बरपा रहा है। गुजारात तट से टकराने के बाद चक्रवात बिपरजॉय तूफान के कारण प्रभावित इलाकों में तेज हवा से बारिश हो रही है। तेज हवा के कारण इलाके को लोगों को काफी नुकसान हुआ है। आने वाले एक दो दिनों में इस तूफान का असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।

इस बीच देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर टूट रहा और हिट वेव की स्थिति है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर लोगों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर आज से पांच दिनों तक तापमान के पारे में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान आसमान में बादल और छिटपुट बारिश होने के भी आसार है।

Advertisment

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई इलाकों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। फिलहाल इन इलाकों के लोगों का मानसून की बारिश का इंतजार खत्म होता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक आज पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, जम्मू कश्मीर, पंजाब के हिमाचल प्रदेश भागों और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आज दक्षिण पश्चिम और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी और स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

साथ ही हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और विदर्भ और मराठवाड़ा में भी कुछ जगहों पर बारिश की संभव है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ