Weather Update Today : मॉनसून की मेहरबानी के बीच, चक्रवात बिपरजॉय का बढ़ा खतरा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today : मौसम के मोर्चे पर देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। मॉनसून जहां तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अरब सागर में उठा चक्रवात बिपरजॉय मजबूत होते जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों पर है। मौसम विभाग के मुताबिक बिपरजॉय आज प्रचंड रूप ले लिया है। इसके मद्दे नजर सौराष्ट्र और कच्छ के छह जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। इससे पहले रविवार को खराब मौसम के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई।
इस बीच आज भी उत्तर भारत के कई राज्यों सूरज की तपिश और गर्मी का कहर जारी रहने के आसार है। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच हीटवेव की स्थिति आज भी बने रहने के आसार हैं।
इस देश में मॉनसून के लिए उपयुक्त हालात बने हुए हैं और दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल और तमिलनाडु के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी दस्तक दे चुका है। इसके कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं। एमआईडी के मुताबिक फिलहाल मॉनसून का प्रभाव बंगाल के उत्तरी हिस्से तक ही सीमित रहेगा। राज्य के अन्य हिस्सों में मॉनसून के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
Cyclone Alert for Saurashtra & Kutch Coast: Orange Message. ESCS BIPARJPY at 0530IST of today over eastcentral & adjoining NE Arabian Sea near lat 19.2N & long 67.7E, about 380km SSW of Devbhumi Dwarka. To cross near Jakhau Port,Gujarat by noon of 15June. https://t.co/KLRdEFGKQj pic.twitter.com/bxn44UUVhD
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 12, 2023
साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि आज, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली-एनसीआर समेत के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
Update on Extremely Severe cyclonic Storm "Biparjoy".
#cyclone #cyclonebiparjoy #weather #India #IMD@DDNewslive @ndmaindia @moesgoi @airnewsalerts pic.twitter.com/a3QTbf4g9J— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 11, 2023
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत आज बारिश के आसार बनते दिखते हैं। तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही तमिलनाडु, कोंकण और गोवा, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, उत्तर पूर्व बिहार, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इधर महाराष्ट्र और गुजरात तट पर तेज़ हवाएं चल सकती हैं। गुजरात और महाराष्ट्र तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बारिश की गतिविधियाँ गुजरात के दक्षिणी तट पर शुरू होने की उम्मीद है और धीरे-धीरे तेज हो सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.