उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव है. मौसम विभाग ने 17 अगस्त 2026 को देश के उत्तर से दक्षिण तक 16 राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की आशंका जताई है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पूर्वी भारत में वज्रपात को लेकर अलर्ट है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है.
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और खराब मौसम के बीच यात्रा की योजना बनाने से पहले स्थानीय मौसम का पूर्वानुमान जरूर देख लें. लगातार और तेज बारिश का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. दूसरी ओर, समुद्र में खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है.
कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, केरल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और असम शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज, 17 अगस्त 2026 को भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आंधी-तूफान को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी लखनऊ के अलावा नोएडा, आगरा, कानपुर, गोंडा, प्रतापगढ़, जौनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, मुजफ्फरनगर, मथुरा, बरेली, बिजनौर, बस्ती, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में मौसम खराब रहने का अनुमान है. इस दौरान कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में आज खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. पटना के साथ बक्सर, जहानाबाद, जमुई, कैमूर, औरंगाबाद, दरभंगा, कटिहार, अररिया, लखीसराय, गया, मुंगेर, नालंदा, वैशाली, भागलपुर, किशनगंज, रोहतास, भोजपुर, बांका, नवादा, समस्तीपुर, मधुबनी और पूर्णिया में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है.
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के कई जिलों में आज मौसम करवट ले सकता है. जयपुर समेत भरतपुर, चूरू, अजमेर, भीलवाड़ा, फलोदी, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के कई इलाकों में आज मौसम खराब रहने का अनुमान है. राजधानी देहरादून में बारिश हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. वहीं, हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और चंपावत में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS आशुतोष मिश्रा? जिनकी मां की संदिग्ध हालत में हुई मौत; घर से कीमती जेवर भी गायब
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम खराब रहने की संभावना है. भोपाल के अलावा जबलपुर, नर्मदापुरम, विदिशा, बालाघाट, शहडोल, रायसेन, खरगोन, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, दमोह, पन्ना, सिवनी, छतरपुर, सीधी और नीमच में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है.
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है. यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, मंडी, सोलन, बिलासपुर, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, सिरमौर और हमीरपुर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है.
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
27 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
4 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines