Weather Latest Update Snowfall on Hills Winters Alert for Delhi: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंचाई वाली पहाड़ी चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी हो चुकी है। इस बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश के साथ ठंडक (सर्द मौसम) ने दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्द मौसम का एहसास भी होने लगा है।
हिमाचल के इन इलाकों में पड़ी बर्फ
जानकारी के मुताबिक, हिमाचल के लाहौल, कुल्लू, किन्नौर, धर्मशाला और चंबा जिलों के ऊंचाई वाली पहाड़ियों की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। शिमला के नारकंडा के पास हाटू पीक, सिरमौर के चूढ़धार और मंडी के शिकारी देवी इलाके में भी बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही दारचा व सरचू में हिमपात से मनाली-लेह मार्ग और शिकुंला दर्रे में लोग फंस गए। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया गया है कि ये हिमाचल की पहली बर्फबारी है।
उधर, उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर, केदारपुरी और बदरीनाथ धाम की ऊंचाई वाली चोटियों पर अच्छा हिमपात हुआ है। ऊंचाई पर बर्फबारी के बाद राज्य के निचले इलाके जोशीमठ, पोखरी, गोपेश्वर, नंदानगर और पीपलकोटी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। इसके अलावा कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी खबरें हैं।
यह भी पढ़ेंः चंद्रयान-3 की कम लागत को देख अमेरिका भी हैरान, इसरो से तकनीक खरीदना चाहता है नासा
दिल्ली में बदलने वाला है मौसम
मौसम के करवट लेने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का भी मौसम बदलने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री ज्यादा 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को दिल्ली में बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट की बात भी कही गई है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
2 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
5 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
9 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
12 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines